जौनपुर : पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर कल करेंगे जनसम्पर्क

जौनपुर : पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर कल करेंगे जनसम्पर्क

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री व भाजपा के महाराष्ट्र के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह बुधवार को सदर विधानसभा में पदयात्रा करते हुए डोर टू डोर जनसम्पर्क कर भाजपा के लिए मतदान करने का आह्वान करेंगे। उक्त जानकारी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता/मीडिया पैनलिस्ट ओमप्रकाश सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह का जनसम्पर्क अभियान बुधवार को जौनपुर नगर के पॉलीटेक्निक चौराहा से प्रारम्भ होकर रूहट्टा होते हुए कोतवाली चौराहा पर समाप्त होगा, जहाँ वे नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। इस संदर्भ में ओमप्रकाश सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं व साथियों से निवेदन किया है कि वे ससमय उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें।
Previous articleजौनपुर : चोरों ने परिजनों को घर में बंदकर लाखों का सामान किया पार
Next articleजौनपुर : महाशिवरात्रि पर शिवालयों में लगी भोले के भक्तों की भीड़
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?