जौनपुर : प्रत्याशियों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक धीरेन्द्र ने शनिवार को तहसील सभागार में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दलों के प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान प्रेक्षक ने प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। प्रेक्षक ने प्रत्याशियों को चुनाव में खर्च की सीमा और उनके प्रचार की समय सीमा के बारे में विस्तार से समझाया।


















