जौनपुर : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला मौन जुलूस

जौनपुर : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला मौन जुलूस

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 नगर पंचायत में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर ईओ डा.रवीन्द्र प्रताप सिंह और चेयरमैन वसीम अहमद के नेतृत्व में मौन जुलूस निकाला गया। जिसमें सभी नगर पंचायत कर्मचारी व सभासद शामिल रहे।

हाथों में तिरंगा लेकर मौन धारण किए नगर पंचायत कर्मचारी कार्यालय से मौन जुलूस का शुभारंभ किए। पूरा नगर भ्रमण करने के बाद पोस्ट आफिस मोहल्ला में डा.भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के पास पहुंच कर संपन्न हुआ। मौन जुलूस में शमीम अहमद, गयासुद्दीन खान, प्रमोद यादव, शिवशंकर, यावर अली, गुफरान अहमद, दिनेश यादव, श्रवण कुमार आदि शामिल रहे।
Previous articleजौनपुर : सपा की तिरंगा पदयात्रा की रही धूम, गूंजते रहे देशभक्ति के नारे
Next articleइदारा-ए- उलूम इस्लामिया मौलाना आज़ाद तालीमी मर्कज़
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?