मदर निसा फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य को मातृशोक
# शोकसभा आयोजित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
मदर निसा फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य रहे खानजहाँ पुर निवासी रिटायर्ड डिप्टी एसपी स्व. अखिलेश प्रताप सिंह की माता पार्वती देवी (85) का निधन वाराणसी के एक निजी हास्पिटल में इलाज के दौरान हो गया। स्व. अखिलेश प्रताप सिंह की माता अपने पौत्र हिमांशु सिंह के साथ वाराणसी में रहती थी, सुबह जब उनकी तबीयत खराब हुई तो इलाज के लिए उन्हें एक निजी हास्पिटल ले जाया गया जहाँ डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी अन्तेष्ठी काशी घाट पर ही कर दी गई।

यह दुखद खबर जब संस्था के शाहगंज स्थित कार्यालय पर पहुंची तो संस्था के अध्यक्ष फैजा़न अंसारी की अध्यक्षता में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। मृत आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखकर सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना किया।शोक सभा में संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि माताजी का स्वभाव इतना मृदुल था कि हर व्यक्ति को अपने पुत्र की तरह प्यार करती थी।


















