किशोरी के अपहरण के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज

किशोरी के अपहरण के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
              थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व किशोरी को उसके घर से जबरन अपहरण कर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने किशोरी के मां की तहरीर पर दो नामजद के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।किशोरी की माता का आरोप है कि गत 3 जनवरी की रात चार पहिया वाहन पर सवार तीन-चार की संख्या में बदमाश उसके घर पहुंच गए। उस समय वह अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ घर में सो रही थी।
वे बाहर से कुंडी खड़खड़ाने लगे। दरवाजा खोलते ही सभी भीतर घुस आए। अपशब्द बोलते हुए जान से मारने की धमकी देकर पुत्री को जबरन वाहन में बिठा फरार हो गए। यह भी आरोप लगाया कि घटना वाले दिन सुबह एक बाइक से दो युवक उसके घर आये थे। नाम पूछने पर एक ने अपना नाम श्यामू राजभर तथा दूसरे ने ओमप्रकाश विश्वकर्मा बताया था। महिला ने आरोप लगाया है कि उक्त दोनों युवकों ने रेकी कर घटना को अंजाम दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
Previous articleसमाजसेवी ने जरूरतमंद महिलाओं दिया निःशुल्क कमल
Next articleपेंशनर एसोसिएशन ने किया कम्बल वितरण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?