गाजीपुर : भाजपा कार्यकर्ताओ ने फूंका सपा एमएलसी लाल बिहारी यादव का फुतला
खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष एवं सपा एमएलसी लाल बिहारी यादव के ज्ञानवापी प्रकरण पर दिए गए विवादित बयान पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के अनौनी बाज़ार में नेता प्रतिपक्ष का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।आरोप है विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष ने शुक्रवार के ज्ञानवापी प्रकरण पर दिए अपने बयान में ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग को पत्थर का टुकड़ा करार दिया।

















