जौनपुर : एडीओ ने नकदी से भरा पर्स वापस कर दिखाई ईमानदारी

जौनपुर : एडीओ ने नकदी से भरा पर्स वापस कर दिखाई ईमानदारी

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                 ब्लाक मुख्यालय पर तैनात एडीओ कोआपरेटिव दुर्ग विजय सिंह ने शुक्रवार को अपनी ईमानदारी की एक मिशाल पेश किया। जो अन्य लोगों के लिए प्रेरणा से कम नहीं है। हुआ यह कि शुक्रवार को खुटहन गाँव निवासी बीजेंद्र श्रीवास्तव किसी काम से ब्लाक मुख्यालय आये हुए थे। जेब में रखा पर्स बाहर मैदान में गिर गया। उसमें तीन हजार चार सौ नकदी और एटीएम कार्ड रखा हुआ था। उधर से गुजर रहे श्री सिंह की नजर पर्स पर पड़ी तो उसे उठाकर जेब में रख लिया।

अपने कार्यालय में आकर पर्स खोले तो उसमें नकदी और एटीएम के अलावा एक बुजुर्ग की फोटो रखी हुई थी। जिसकी घंटो प्रयास के बाद शिनाख़्त हो सकी। उन्हें फोन कर बताया गया तो उन्होंने कहा कि उनका बेटा बिजेंद्र ब्लाक पर गया था। उसे बुलवाकर एडीओ ने पर्स वापस कर दिया जिसकी खूब चर्चा होती रही।
Previous articleजौनपुर : दिव्यांगों को वितरित किया गया सहायक उपकरण
Next articleजौनपुर : सीडीओ ने ग्राम प्रधान व सचिवों के साथ की बैठक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?