जौनपुर : शहीद की माता का निधन, परिवार में पसरा मातम

जौनपुर : शहीद की माता का निधन, परिवार में पसरा मातम

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 स्थानीय क्षेत्र के तेजपुर गाॅव मे बुधवार की सुबह कारगिल मे शहीद हुए धीरेंद्र यादव की माता सिरताजी देवी का 100 साल की उम्र मे निधन हो गया। परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी, निधन की खबर मिलते ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालो का सुबह से ही उनके प्रैत्रिक निवास तेजपुर मे तांता लगा रहा। शहीद के बड़े भाई त्रिभुवन यादव ने बताया कि आज सुबह जब माता को उठाने के लिए उनके कमरे में गए तो माता अचेत अवस्था में पड़ी दिखी आनन फानन में डॉक्टर को बुलाया गया डॉक्टर ने जांच पड़ताल करते हुए मृत्यु घोषित कर दिया।उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार केराकत के बाबा घाट पर किया गया।
Previous articleसमाज एवं देशहित में पत्रकार करें पत्रकारिता की ताकत का सदुपयोग- पद्मश्री जगजीत सिंह दर्दी
Next articleजौनपुर : डीएम व सीडीओ ने किया ब्लाक एंव थाने का निरीक्षण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?