समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए समर्पित है करणी सेना : लल्ला भइया
खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7. करणी सेना भारत के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू के निर्देश पर धौरइल गांव में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के विस्तार और महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई। जिसमें कई जनपद के लोगों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक प्रमोद कुमार सिंह लल्ला ने कहा आज क्षत्रिय समाज सबसे उपेक्षित है।

चाहे सरकार किसी की रही हो जबकि राष्ट्र के उत्थान में इस समाज का विषेश स्थान रहा है। चाहे वह देश की आन के लिए बलि देने की हो अथवा किसी भी जाति धर्म के विरुद्ध हो रहे अनाचार, अनीति की बात हो तो रक्षक के तौर पर खड़ा रहता है या फिर मुगलों से लोहा लेने की बात रही हो। जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह ने कहा कि करनी सेना भारत समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए सदैव खड़ी है।

कार्यक्रम का आयोजन धौरइल निवासी सनी सिंह के आवास पर हुआ।इस अवसर पर संयोजक मनोज सिंह, यादवेंद्र सिंह, सत्यम सिंह, वेदप्रकाश सिंह, मोहित सिंह, रविंद्र सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
















