आजमगढ़ : चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त गिरप्तार 

आजमगढ़ : चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त गिरप्तार 

फूलपुर। 
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7 
                कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक फूलपुर के मुताबिक उप निरीक्षक हीरेन्द्र प्रताप सिंह अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 358/2022 में भादवि की धारा 411, 414, 473 से सम्बन्धित बाइक सवार एक अभियुक्त दिलीप पाण्डेय पुत्र ओमप्रकाश पाण्डेय निवासी अम्बारी (पाण्डेय का पूरा) थाना फूलपुर जिला आजमगढ़ को माहुल बाजार के अम्बारी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि यह मोटरसाईकिल शाहगंज, जौनपुर से चुराया है और उसे घर पर छिपाकर रखा था उसका नम्बर प्लेट बदलकर दूसरी गाड़ी का लगा दिया है। मोटरसाईकिल HERO HF DELUX काले नीले रंग की व नम्बर प्लेट पर UP50 AF 1430 अंकित है। वाहन का चेचिस नं0 MBLHA11EWD9A08846 तथा इंजन न0 HA11EFD9A09132 अंकित है। ई-चालान मोबाईल पर गाड़ी का चेचिस नं. डालकर चेक किया गया तो वाहन का वास्तविक नं. UP62 AE 4923 वाहन स्वामी वकार अहमद पुत्र काफिस अहमद निवासी सबराहद थाना शाहगंज जिला जौनपुर का होना पाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान  न्यायालय किया गया।
Previous articleजौनपुर : आधार अपडेट के लिए चलाया जा रहा है विशेष अभियान
Next articleजौनपुर : ग्रामीणांचलों में खेल को और प्रोत्साहित करने की जरूरत- सुनील यादव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?