जौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार ने विद्यालय में लगाई “ईमानदारी की दुकान”
# जेसी सप्ताह के पाँचवें दिन उपभोक्ता के अधिकार पर सेमिनार आयोजित
शाहगंज। एख़लाक खान तहलका 24×7 व्यक्तित्व विकास की अंतरराष्ट्रीय संस्था जेसीआई की स्थानीय इकाई जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा जेसी सप्ताह के पांचवे दिन मंगलवार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। ईमानदारी के प्रति जागरूकता के लिए विद्यालय में ईमानदारी की दुकान लगाई जहां बच्चों ने पूरी ईमानदारी से खूब खरीदारी की।
क्षेत्र के सुरिस गांव स्थित बीडीएस शिक्षण संस्थान में ईमानदारी की दुकान (ऑनेस्टी शॉप) का आयोजन किया गया। जिसमें कापी, कलम, रबर, पेंसिल आदि पाठ्य सामग्री के अलावा टाफी, बिस्किट, नमकीन आदि की दुकान लगाई गई। जिसमें बच्चों के बिना दुकानदार के खुद से जरूरत के सामानों की जमकर खरीदारी की।
वहीं नगर के इराकियाना मोहल्ला स्थित चार्टर्ड एकाउंटेंट बिजेंद्र अग्रहरि के कार्यालय पर उपभोक्ता के अधिकार पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद व्यापरियों और उपभोक्ताओं को संबोधित करते हुए सीए बिजेंद्र ने उन्हें अपने अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। कहा उपभोक्ता अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहें। उनके अधिकारों के लिए सरकार से लेकर न्याय पालिका तक अनेकों फोरम स्थापित किए गए हैं। जानकारी और जागरुकता से हम छोटे बड़े नुकसान से बच सकते हैं। संस्था के अध्यक्ष जेसी विशाल जायसवाल ने आगंतुकों का स्वागत और सप्ताह चेयरमैन जेसी सरफराज ने अंत में आभार प्रकट किया।
इस मौके पर जेसी गुलाम साबिर, मो. शाहिद नईम, पंकज सिंह, एखलाक खान, विनायक गुप्ता, मिन्हाज इराकी, मो. रजा, हसन मेंहदी, विजय सिंह, डा. नदीम खान, श्रीश गुप्ता, मुराद अली आदि मौजूद रहे।