जौनपुर : जेसीआई शाहगंज सिटी ने लगाया ऑनेस्टी शॉप

जौनपुर : जेसीआई शाहगंज सिटी ने लगाया ऑनेस्टी शॉप

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               कस्बे में घासमंडी चौक पर मंगलवार को सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने ऑनेस्टी शॉप लगाया। इस दुकान में बगैर दुकानदार के लोगों ने स्वयं सामान खरीदा और पूरी ईमानदारी बरतते हुए स्वयं भुगतान गल्ले में रखा। इसके अलावा शांति सद्भाव का संदेश देते हुए पीस मार्च भी निकाला गया।
जेसीआई शाहगंज सिटी के जेसी सप्ताह चेयरमैन विकास अग्रहरि ने बताया कि जेसी सप्ताह नमस्ते 2022 के पांचवे दिन घासमंडी चौक पर अनोखा “ऑनेस्टी शॉप” लगाया गया, जिसका उद्देश्य लोगों में ईमानदारी की भावना विकसित करना था। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष दीपक जायसवाल, रविंद्र दुबे ने फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के पीछे नेक उद्देश्य को मौजूदा दौर की जरूरत बताया। अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने सभी का स्वागत किया।
कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में जेसी सप्ताह सह चेयरमैन धीरज जायसवाल, कार्तिक अग्रहरि, अनूप सेठ, सचिन वर्मा, अनूप गुप्ता, ज्ञानेंद्र यादव, आशीष प्रीतम, देवी प्रसाद चौरसिया, विवेक सोनी आदि मौजूद रहे।
Previous articleमानवता के पुजारी थे उमानाथ सिंह- डॉ. केपी सिंह
Next articleअम्बेडकर नगर : छह गोवंश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पिकअप चालक फरार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?