जौनपुर : सर्राफा व्यवसायी पर हुआ डंडे से प्रहार, बाल-बाल बचा व्यापारी

जौनपुर : सर्राफा व्यवसायी पर हुआ डंडे से प्रहार, बाल-बाल बचा व्यापारी

# छिनैती की नीयत से चार वर्ष में तीसरी बार हुई घटना

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
                 थाना क्षेत्र के कोटवां (भूतहाँ मोड़) पर अज्ञात बदमाशों ने छिनैती की नीयत से बाईक सवार सर्राफा व्यवसायी के ऊपर डंडे से हमला किया किंतु व्यवसायी बाल-बाल बच गया। डंडे के प्रहार से व्यवसायी के कंधे पर चोट लगी।मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के दिलशादपुर (कटरा) गांव निवासी राजन सोनी पुत्र धर्मेंद्र सोनी हैदरपुर बाजार में आभूषण की दुकान चलाते हैं।रोज की भांति दुकान बंद करके शाम लगभग छः बजे हैदरपुर से घर के लिए बाइक से निकले थे वही रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे कुछ अज्ञात लोगों ने राजन के ऊपर डंडे से प्रहार कर दिया।

इस संबंध में भुक्तभोगी राजन सोनी ने बताया कि रविवार की शाम छिनैती के प्रयास में कुछ लोग पहले से ही घात लगाये बैठे थे जैसे ही मैं कोटवा क्षेत्र के भूतहाँ मोड़ पर पहुंचा मुझे हाथ देकर रोकना चाहे किंतु मैं नहीं रुका तो एक ने मेरे ऊपर डंडे से प्रहार कर दिया, डंडा मेरे हेलमेट से होकर कंधे पर लगा जिससे मेरे हेलमेट का कांच टूट गया और मेरे कंधे पर हल्की चोट लग गयी, मैं बाईक ना रोकते हुए आगे बढ़ गया कुछ दूर आकर मैं गोसाई बस्ती में रुक गया वहां से फोन द्वारा घर वालों को घटना की जानकारी दिया।सुबह घटना की सूचना लिखित तहरीर के माध्यम से थानाध्यक्ष तेजीबाज़ार को दिया। राजन सोनी ने बताया कि लगभग चार वर्ष के अंदर मेरे साथ उसी स्थान पर हुई ये तीसरी घटना है, पहली बार अज्ञात बदमाशों ने गहना, मोबाइल, पैसा छीन लिया था।
Previous articleजौनपुर : केराकत तहसील के चार कर्मियों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
Next articleजौनपुर : हौसला बुलंद चोरो ने एक ही रात में तीन दुकानों को बनाया निशाना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?