मासिक सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

मासिक सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

# ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों और महिलाओ में प्रतिभा की कमी नही : बृजेश सिंह प्रिंसू

जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7.                                                             सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अग्रणी संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 30 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 15 दिसंबर से किया गया था। जो 15 जनवरी तक निखार ब्यूटी पार्लर खुझी मोड डोभी स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू और विशिष्ट अतिथि पद्मिनी सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर के किया गया। ट्रस्ट कि अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने निरंतर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि श्री प्रिंसू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों और महिलाओं को प्रमुखता से प्रशिक्षित करने का किया गया कार्य ट्रस्ट परिवार द्वारा बहुत ही सराहनीय है।

जिस तरह से ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों और महिलाओं को जागरुक करना और उनके अधिकारों के लिए आगे आकर कार्य करना बहुत ही पुनीत कार्य है। ट्रस्ट द्वारा निरंतर महिलाओं और बच्चियो को आत्मनिर्भर बनाने के कड़ी में इस तरह के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जो सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि पद्मिनी सिंह ने कहा कि ट्रस्ट परिवार के द्वारा सदैव बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। कार्यशाला में हिस्सा लेने वाली महिलाओं को अतिथियों ने स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यशाला की प्रशिक्षक सरोज गुप्ता, खुशी बरनवाल, डिम्पल गुप्ता, ज्योति खरवार, रेखा मौर्या, अनुराधा श्रीवास्तव रही। इस अवसर पर रितिका सिंह, बिट्टन सिंह, शैल शाहू, श्रेया सिंह, शिवानी सिंह, नागेंद्र नाथ सिंह, राधिका सिंह, धरमू गुप्ता, शहजादी गुप्ता, दिनेश, उपेन्द्र, डिम्पल, रवि, पिंटू गिरी आदि उपस्थित रहे।

Previous articleसमाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए समर्पित है करणी सेना : लल्ला भइया
Next articleअब बीजेपी के सामने नहीं टिक पाएगा कोई भी राजनीतिक दल : स्वामी चिन्मयानंद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?