जौनपुर : ईद नहीं मना पाएंगें पेंशन भोगी, छह माह से नहीं मिल रही पेंशन
मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
नगर पालिका के सेवा निवृत्त कर्मियों ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पिछले छः महीने से पेंशन राशि का भुगतान नहीं किए जाने से आक्रोशित पेंशनभोगियों ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी को पत्र भेजकर पेंशन राशि का भुगतान कराने की गुहार लगाई है। साथ ही साथ पेंशन न मिलने पर ईद नही मनाने का फैसला किया है। पेंशन धारको का कहना है कि पैसा नहीं है तो ईद कहां से मनाएंगे।



















