जौनपुर : केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से रूबरू हुए किसान
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
तहसील क्षेत्र के तमाम गांवों में किसान बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से रूबरू हुए। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के जरिए कृषि मंत्री का वक्तव्य सीधा गांवों तक प्रसारित हुआ जिसे किसानों ने सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना समेत तमाम योजनाओं से संबंधित जानकारियां किसानों को मिलीं।

बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव यानी 75वीं वर्षगांठ पर 25 अप्रेल से 1 मई तक किसान सभा का आयोजन कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से सीधा संवाद किया। यह प्रसारण शाहगंज तहसील के भी गावों में हुआ। इस कार्यक्रम में सबसे ज्यादा जोर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर रहा।


















