जौनपुर : चोरी की योजना बनाते दो बदमाश तमंचे के साथ गिरफ्तार
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
स्थानीय पुलिस ने चोरी की योजना बनाते दो शातिर बदमाशों को बुधवार की रात्रि जैगहां से तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर दोनों बदमाशों का चालान न्यायालय भेज दिया।


















