जौनपुर : कुछमुछ गांव में जल्द ही चलेगा बुलडोजर

जौनपुर : कुछमुछ गांव में जल्द ही चलेगा बुलडोजर

# ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने किया कड़ा रुख

धर्मापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            धर्मापुर विकासखंड के कुछमुछ गांव में ग्राम प्रधान समेत कई लोगों ने सरकारी जमीन पर कई सालों से कब्जा जमाया हुआ है उक्त मामले की शिकायत जब ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की तब जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने उप जिलाधिकारी सदर को आदेशित किया कि गांव में राजेश टीम लेकर जाएं और सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जे को तत्काल हटाए और कार्यवाही करे जैसे इस बात की जानकारी कब्जा करने वाले को हुई तो गांव में हड़कंप मच गया हुआ है।
गांव निवासी श्रवण कुमार विश्वकर्मा, इंद्रजीत, राजेश, इकबाल आदि ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि कुछमुछ की गाटा संख्या 935 नवीन परती ऊसर है तथा एकौना की गाटा संख्या 184 की सरकारी भूमि ऊसर पर बतौर ग्राम प्रधान द्वारा अवैध ढंग से कब्जा किया गया है। कई बार ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग मस्जिद और शौचालय बनवाने के नाम पर सरकारी भूमि को कब्जा रहे हैं करीब चार बीघे जमीन की कीमत कई लाखो है।
इस बारे में तहसीलदार सदर पवन सिंह यादव का कहना है जिलाधिकारी मनीष वर्मा द्वारा उप जिलाधिकारी को आदेशित किया गया है जल्द ही कार्यवाही होगी।
Previous articleजौनपुर : खड़ंजा उखाड़ने के आरोप मे प्रधान सहित 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next articleजौनपुर : हजरत फातिमा की शहादत पर मजलिस आयोजित 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?