यूक्रेन से मेडिकल छात्र अभय पहुँचा घर, परिवार में हर्ष का माहौल
# भारत सरकार ने रोमानिया से घर तक पहुंचाया, परिजनों ने जताया आभार
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
यूक्रेन से लौटे केराकत ब्लाक के धरउरा गांव निवासी अभय सिंह शुक्रवार की देर रात अपने पैतृक घर पहुंच गए। केंद्र सरकार ने अपने खर्च से उन्हें घर तक पहुंचाया। अभय सिंह के सकुशल घर पहुंचने से परिजनों में ख़ुशी है। अभय सिंह के बड़े भाई नरेन्द्र सिंह ने भाई के आने पर माला पहनाकर आरती उतारी।शनिवार को अभय सिंह ने पत्रकारों से युक्रेन से वतन वापसी की आप बीती सुनाई। कहा कि युद्ध शुरू होने पर उन्हें बस से रोमानिया बार्डर की ओर ले जाया गया। बार्डर से दस किलोमीटर पहले ही छोड़ दिया गया।



















