जौनपुर : पिटाई के दौरान गंभीर रूप से घायल जेसीबी चालक की हुई मौत
# पिटाई के दौरान जेसीबी चालक को छत से फेंक दिया गया था नीचे
# मृतक के भाई ने चार नामजद के खिलाफ दी तहरीर
सुरेरी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
स्थानीय थाना क्षेत्र के देहुआ गांव स्थित त्रिशूल मार्का ईट भट्टे पर बाराबंकी जिले के रामनगर थाना अंतर्गत बिलखिया गांव निवासी राहुल मिश्रा पुत्र रविंद्र उम्र 25 वर्ष जो कई वर्षों से उक्त भट्टे पर जेसीबी चलाने का कार्य करता था। आरोप है कि बीते 13 मार्च को मामूली विवाद को लेकर भट्ठा मालिक व उसके समर्थकों द्वारा बर्बरता पूर्वक उसकी पिटाई कर दी गई थी और पिटाई के दौरान उसे छत पर से नीचे फेंक दिया गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।




















