32.1 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

जौनपुर : ईंट भट्ठा महिला श्रमिक की नृशंस हत्या

जौनपुर : ईंट भट्ठा महिला श्रमिक की नृशंस हत्या

# धड़ से 50 मीटर दूर मिला सिर, क्षेत्र में फैली सनसनी

जलालपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              क्षेत्र अंतर्गत ककोरी गांव में गुरुवार को दोपहर ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने वाली 25 वर्षीय एक महिला की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। खेत में सिर धड़ से करीब 50 मीटर दूरी पर पड़ा पाया गया। वारदात का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।

ककोरी गांव में दोपहर महिला का सिर विहीन शव राम उग्रह सिंह के खेत में दिखा। ग्राम प्रधान के घरवालों ने थाने में सूचना दी। पुलिस को छानबीन के दौरान 50 मीटर दूर स्थित विशाल राजभर के खेत में पराली के नीचे छिपाया गया सिर मिला। मृत महिला की शिनाख्त जिवंती झारखंड के बेडो जिले के टंगरा कालोनी जहानाबाद के नुदा उरांव की पुत्री के रूप में हुई। वह पड़ोसी जिले वाराणसी के फूलपुर निवासी रामधनी पटेल के घटनास्थल से सटे घोसांव गांव स्थित ईंट भट्ठा पर मजदूरी करती थी। इसी भट्ठे पर काम करने वाली उसकी बहन सुमरी देवी ने थाने में तहरीर दी।

आरोप लगाया कि ईंट भट्ठे पर साथ काम करने वाले रांची निवासी मनीष लोहार ने अपने साथियों के साथ जिवंती के दोनों हाथ रस्सी और गमछा से बांधकर धारदार हथियार से सिर धड़ से अलग कर दिया। मृत जिवंती के तीन साल का एक बेटा है। उसका पति बंगलुरू में नौकरी करता है। छानबीन में जुटी पुलिस कुछ संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के साथ ही आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है।इस संदर्भ में एसपी सिटी डॉ सजंय कुमार ने बताया कि आरंभिक छानबीन में प्रेम प्रसंग में ही हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37264757
Total Visitors
1047
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी # जेल में...

More Articles Like This